आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर बंदरों के झुंड ने सब इंस्पेक्टर पर बोला हमला. हाथ में काटा खाया. वीडियो देख रह जाएंगे दंग…देखें वीडियो
आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर गश्त कर रहे एक सब इंस्पेक्टर को बंदरों के झुंड ने घेरकर हमला कर दिया. इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. बंदरों ने एसआई पर हमला बोला और उनके दांहिने हाथ के ऊपरी भाग पर एक बंदर ने काट खाया. एसआई ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल से की है.

ये है पूरा मामला
आज मंगलवार को उप निरीक्षक राजीव कुमार मीना राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर समय लगभग 16:30 बजे व गश्त व चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने की इन्होंने काफी कोशिश की लेकिन एक बंदर ने इनके दाहिने हाथ के ऊपरी भाग पर काट लिया, जिसमें लगभग 2 इंच का जख्म हुआ है. रेलवे अस्पताल आगरा में 2 इंजेक्शन लगवाए हैं. उन्होंने आग्रह किया है कि बंदरों का आतंक राजा मंडी स्टेशन पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इनका कुछ प्रबंध किया जाए.