Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Good News: The number of flights will be increased from Agra, highest demand for flights to these cities…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News: The number of flights will be increased from Agra, highest demand for flights to these cities…#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा के लिए अच्छी खबर. आगरा से बढ़ाई जाएंगी फ्लाइट्स की संख्या. अभी 5 शहरों के लिए चल रही नॉनस्टॉप फ्लाइट्स..इन शहरों की डिमांड सबसे ज्यादा…

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई जाएंगी. इसके अलावा सिविल एन्क्लेव का काम भी तेज किया जाएगा. फ्लाइटों की संख्या बढ़ाए जाने की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की त्रिस्तरीय बेंच ने मंजूरी दे दी है. आगरा से फ्लाइटों के बढ़ने पर पर्यटन उद्योग तो तो पंख लगेंगे ही साथ ही कारोबारियों को भी काफी राहत होगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से आगरा में फ्लाइटों के बढ़ाए जाने के लिए सुप्रीम कोर्अ में याचिका दाखिल की गई थी. फ्लाइटों के न बढ़ने से सिविल एन्क्लेव का काम भी रुका हुआ था. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान फ्लाइटों की संख्या बढ़ाए जाने पर अपनी अनुमति दे दी ​है जिससे यहां सिविल एन्क्लेव निर्माण में भी तेजी आएगी और आगरा से कई और शहर भी एयरकनेक्ट हो जाएंगे जिसका सीधा लाभ आगरा के लोगों को और कारोबार को होगा.

अभी पांच शहरों के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स
आगरा में इस समय पांच शहरो के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं. इनमें लखनऊ, मुंबई, बेंगलोर, अहमदाबाद और भोपाल शामिल हैं.

इन शहरो की डिमांड सबसे ज्यादा
आगरा से देश के अन्य शहरों के लिए भी एयर कनेक्ट की डिमांड काफी समय से चल रही है. आगरावासियों के अनुसार आगरा से दिल्ली, जयपुर, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, वाराणसी, अमृतसर, देहरादून, इंदौर की डिमांड से सबसे ज्यादा है. बता दें कि पहले आगरा से गोवा, दिल्ली और जयपुर के लिए भी फ्लाइट्स संचालित हो चुकी हैं लेकिन किन्हीं कारणोंवश इन फ्लाइट्स को रोक दिया गया.

अहमदाबाद के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7169
किराया — लगभग 5 हजार रुपये
समय — आगरा से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि अहमदाबाद 2 घंटे 15 मिनट में यानी दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद पहुंच जाती है.

भोपाल के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7923
किराया — तीन हजार रुपये से अधिक
समय — आगरा से सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि भोपाल 1 घंटा 25 मिनट में यानी दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर भोपाल पहुंच जाती है.

बेंगलुरु के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में चार दिन — बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और सोमवार
फ्लाइट का नाम — 6ई5917
किराया — 8 से 9 हजार रुपये के लगभग
समय — आगरा से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि बेंगलुरु 2 घंटे 25 मिनट में यानी शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बेंगलुरु पहुंच जाती है.

मुंबई के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
फ्लाइट का नाम — 6ई919
किराया — 6 हजार रुपये से अधिक
समय — आगरा से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि मुंबई 2 घंटे 05 मिनट में यानी दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है.

लखनऊ के लिए आगरा से फ्लाइट
सप्ताह में चार दिन — सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार
फ्लाइट का नाम — 6ई7932
किराया — 2500 रुपये के करीब
समय — आगरा से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर फ्लाइट जाती है जो कि लखनऊ 1 घंटे 05 मिनट में यानी शाम 4 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

error: Content is protected !!