आगरालीक्स…आगरा के अस्पतालों में जन्माष्टमी पर जमकर गूंजी किलकारियां..200 से अधिक बच्चों का हुआ जन्म. आन डिमांड हुई डिलीवरी
एक ओर जहां पूरा देश आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मना रहा है. वहीं आगरा के अस्पतालों में आज जमकर किलकारियां गूंजीं. किसी के घर राधा का जन्म हुआ तो किसी के घर कृष्ण का. एक महिला ने जुडवां बच्चों को जन्म दिया जिनमें एक लड़की है तो एक लड़का. परिवार में तो मानो उल्लाास छा गया हो. एक साथ राधा और कृष्ण ने जन्म लिया. नामकरण करने में भी परिजनों ने देर नहीं की किसी को कान्हा नाम मिला तो किसी को कन्हैया. बच्चों के जन्म को लेकर पर्व की खुशियां जीवनभर के लिए यादगार बन गईं.
आन डिमांड कराईं डिलीवरी
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बहुत से लोगों ने तो डिलीवरी के लिए बुकिंग भी कराई. आगरा के अस्पतालों में कल से अब तक 200 से अधिक डिलीवरी हुई हैं. अस्पतालों में लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी. जिन महिलाओं की डिलीवरी में उनके स्वास्थ्य का खतरा नहीं था उनकी आन डिमांड डिलीवरी की गई.