आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी मैदान में कल अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी जयंती समारोह…50 हजार से अधिक लोग जुटेंगे की संभावना, पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध..जानें कहां होगी पार्किंग..कई रास्ते रहेंगे बंद
आगरा में एक जून को जीआईसी मैदान में अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें उपराष्ट्रपति, हरियाणा के राज्यपाल, सीएम योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश के कई वीवीआईपी भी आ रहे हैं. यह समारोह बहुत बड़ा होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसमें देशभर से 50 हजार से अधिक लोग जुट सकते हैं. पुलिस प्रशासन के अधिकारी आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. वहीं वीआईपी मूवमेंट के चलते एक जून को पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात
इस संबंध में डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. आगरा के अलावा आसपास के जिलों का फोर्स भी बुलाया गया है. करीब 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात होंगे और पीएसी भी तैनात रहेगी. उपराष्ट्रपति और सीएम के आगमन व प्रस्थान के दौरान रूट बंद रहेगा. बाकी समय सामान्य तरह से यातायात चलेगा.
दिनांक 01.06.2025 को कमिश्नरेट आगरा के जीआईसी ग्राउण्ड में हो रही जनसभा में प्रतिभाग करने आ रहे वीवीआईपी, वीआईपी तथा सामान्य जन के लिए आवंटित की गयी पार्किंग व्यवस्था निम्नवत रहेगी।
- वीआईपी व पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्किंग व्यवस्था। जूता प्रदर्शनी पार्किंग (50 कार ) ।
- सांसद व विधायकगणों की पार्किंग। पंजाबी भवन के बगल में समाधि स्थल (50 वीआईपी कार ) ।
- सरकारी वाहनों एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीयों के वाहनों को पार्क कराया जाएगा। डायट कॉलेज पार्किंग (30 कार व 300 बाइक) I
- सिकंदरा, बोदला, फतेहपुर सीकरी, किरावली की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क कराया जाएगा। कोठी मीना बाजार पार्किंग(300 बस व 400 बाइक ), अग्रसेन भवन पार्किंग ( 20 कार व 50 बाइक ) |
शमशाबाद व फतेहाबाद रोड व मधुनगर रोड, एनएच व भगवान टॉकीज की ओर से आने वाले वाहनों को पार्क कराया जाएगा। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पार्किंग (100 बस / कार), पुलिस हॉस्पिटल पार्किंग (50 कार व 100 बाइक ), शिक्षा भवन पार्किंग ( 300 बाइक ), नॉर्थ ईदगाह रेलवे स्टेशन पार्किंग ( 30 बस व 200 बाइक), खण्डेलवाल सेवा सदन (200 बाइक), बाइक राधा बल्लभ इण्टर कॉलेज (250 बाइक) । - रैली में आए दोपहिया वाहन (जैसे बाइक, स्कूटी, साइकिल ) को कलेक्ट्रेट पार्किंग, तहसील पार्किंग, जीआईसी इंटर कॉलेज पार्किंग, अशोक नगर रोड पार्किंग, माथुर वैश्य धर्मशाला पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।