आगरालीक्स …विटामिन डी कितनी जरूरी है इसका अंदाजा नहीं है। धूप में न बैठने से विटामिन डी की कमी से गंजापन तक हो रहा है। शरीर में दर्द के साथ ही कई और समस्याएं होने लगी हैं। ( Agra News : Morning 30 to 45 Minute Sun Light exposure for Vitamin D Deficiency patients#Agra)
बदली जीवनशैली में धूप में बैठना बंद हो गया है, घर और कार्यालय में लोग एसी में बैठकर काम कर रहे हैं। धूप में न बैठने से 90 प्रतिशत भारतीयों में विटामिन डी की कमी मिल रही है।
ज्वाइंट के साथ ही शरीर में दर्द
विटामिन डी की कमी से ज्वाइंट में दर्द होने लगता है, शरीर में दर्द होता है। लोग काम नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही विटामिन डी की कमी से गंजापन की समस्या भी होने लगी है।
सुबह 30 से 45 मिनट तक धूप में बैठें
कई ऐसी रिसर्च हैं जिनके अनुसार, सुबह सात से 10 बजे के बीच 30 से 45 मिनट तक धूप में बैठते हैं तो प्रचुर मात्रा में विटामिन डी मिल जाती है। शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं रहती है।