आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में चलती कार में लगी आग. पल भर में बन गई आग का गोला. मच गई अफरातफरी
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक आग लग गई. इससे अफरातफरी मच गई. कार चालक ने किसी तरह खुद को बाहर निकालकर अपनी जान बचाई. पल भर में ही कार आग का गोला बन कर धू धू कर जलने लगी. इससे मौके पर भीड़ भी जुट गई.कार में आग का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है.