आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, यूपी में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आज आगरा. जानिए कितना रहा तापमान
आगरा में गर्मी ने मार्च में ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. गर्मी के कारण अभी से लोगों का हाल बुरा हो गया है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. दिन में निकल रही तेज धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. घरों और आफिसों में तेज रफ्तार से पंखे चल रहे हैं. गर्मी अब रात को भी अच्छी खासी महसूस हो रही है.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. आगरा का तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि झांसी का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 09/03/26) 37.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/03/26) 18.9
Departure from Normal(oC) 4.9