आगरालीक्स…आगरा में लगेगी राणा सांगा की प्रतिमा. सांसद राजकुमार चाहर ने किया ऐलान. मंडलायुक्त को लिखा पत्र
राणा सांगा पर इस समय राजनीति गर्माई हुई है. राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बाद से यह मामला बढ़ता जा रहा है. अब फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने राणा सांगा की भव्य प्रतिमा लगवाने का ऐलान किया है. उन्होंने फतेहपुर सीकरी में आगरा केट के सामने मेवाड़ के प्रतापी राजा राणा सांगा की प्रतिमा लगवाने के लिए मंडलायुक्त को पत्र भी लिखा है. इसमें उन्होंने मंडलायुक्त से इसके लिए अनुमति और स्थान मांगा हे. यह प्रतिमा सांसद निधि से लगवाई जाएगी. सांसद इस काम में जनसहयोग करेंगे.
मंडलायुक्त को लिखा यह पत्र
सांसद राजकुमार चाहर ने 24 मार्च को मंडलायुक्त को पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 16 मार्च 1527 को आगरा के फतेहपुर सीकरी और राजस्थान के रूपवास, भरतपुर के मध्य स्थित खानवा के मैदान में मेवाड़ के तत्कालीन शूरवीर और राष्ट्रभक्त राणा सांगा और मुगल आक्रांता व लुटेरे बाबर के बीच युद्ध हुआ था. यह एक ऐतिहासिक तथ्य है. सांसद ने पत्र में आगे लिखा है कि वे सांसद निधि और जनसहयोग से फतेहपुर सीकरी में आगरा गेट के सामने राणा सांगा की प्रतिमा स्थापित कराना चाहते हैं. प्रतिमा के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराएं.
