Wednesday , 29 July 2026
Home आगरा Agra News: Nagar Nigam removed ramp and encroachments outside the house…#agranews
आगरा

Agra News: Nagar Nigam removed ramp and encroachments outside the house…#agranews

254

आगरालीक्स…आगरा में लोग घरों—दुकानों के सामने बड़ी—बड़ी रैम्प बना लेते हैं. इससे नालियां साफ नहीं हो पाती, बारिश में फिर पानी भरेगा ही…ऐसे घरों और रैंप अब निगम के निशाने पर हैं…

नगर निगम की टीम ने बुधवार को शहर के कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए। घरों के सामने रैंप भी तोड़े। सड़क पर सामान बेच रहे लोगों को चेतावनी दी। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की टीम के साथ नोक झोंक हुई। नगर निगम की टीम सबसे पहले कहरई मोड स्थित राजेश्वर कॉलोनी पहुंची। टीम ने मकानों के बाहर बने रैंप को तोड़ दिया। रैंप तोड़ने का स्थानीय लोगों के विरोध किया। नगर निगम की टीम और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हुई। टीम ने करीब दो दर्जन मकानों के बाहर बने रैंप तोड़ दिए।

इसके बाद नगर निगम की टीम ने दरेसी से जामा मस्जिद तक सड़क कर सामान रखकर बेचने और दुकानों के बाहर अतिक्रमण कराने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अतिक्रमण के साथ ही सड़क पर सामान बेच रहे लोगों को वहां से हटा दिया, साथ ही आगे से सड़क पर सामान रखकर न बेचने की चेतावनी दी है।

नगर निगम ने ताजगंज क्षेत्र में बसई सब्जी मंडी के पास सड़क पर दुकान लगाने वालों के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया है। इन दुकानों को आवंटन अभी नहीं हुआ है। आवंटन से पहले ही दुकानदारों ने कब्जा कर लिया। नगर निगम की टीम ने कब्जा हटाते हुए जुर्माना वसूला। कब्जा करने वालों को चेतावनी भी दी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

आगरा

Agra News: The Varshayog Kalash Sthapana ceremony commenced at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ....

आगरा

Agra News: Secretary, District Legal Services Authority inspected the mental hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक चिकित्सालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने...

आगरा

Agra : A crowd of thousands of devotees flocked to hear Jaya Kishori at the Shrimad Bhagwat Katha at Rajdevam, Agra

आगरालीक्स…रिश्ता कोई हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं..आगरा के राजदेवम में...

error: Content is protected !!