आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में 60 हजार से अधिक ठेल, ढकेल और रेहड़ी वाले अपनी पहचान का बोर्ड लगाएंगे, नगर निगम का पंजीकरण नंबर भी लिखना होगा। निगम में एक हजार कर्मचारियों की भर्ती लॉटरी सिस्टम से होगी। ( Agra News: Name & Registration Number Mandatory for street vendors in Agra#Agra)
आगरा नगर निगम की कार्यकारिणी में 10 प्रस्ताव रखे गए। इसमें से पार्षद बद्री प्रसाद माहौर ने प्रस्ताव रखा कि अन्य नगर निगमों की तरह से ही आगरा में भी ठेल ढकेल और रेहड़ी वाले अपनी पहचान का बोर्ड लगाएं। इसके साथ ही नगर निगम में पंजीकरण का नंबर भी दर्ज करें। कावड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों में ठेल ढकेल से ही लोग सामान खरीदते हैं तो उन्हें पहचान भी पता होनी चाहिए, इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। अब इस पर नगर निगम के सदन में चर्चा की जाएगी।
एक हजार कर्मचारियों की भर्ती लॉटरी सिस्टम से
इसके साथ ही नगर निगम में एक हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला भी उठा, पारदर्शिता के लिए लॉटरी सिस्टम से कर्मचारियों की नियुक्ति करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके लिए मेयर की अध्यक्षता में पांच पार्षद और दो अधिकारियों की कमेटी बनेगी, ये लॉटरी निकालेगी।