आगरालीक्स…आगरा में नेशनल चैंबर चुनाव के नतीजे घोषित. उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर ये बने विजयी
आगरा के नेशनल चैंबर के हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं. तीन पदों के लिए सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे. इनमें दो उपाध्यक्ष पद और एक कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था. आज उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए जिसके नतीजों में मनोज बंसल और अनिल अग्रवाल ने उपाध्यक्ष के दो पद पर जीत दर्ज की है. मनोज बंसल को 377 तो वहीं अनिल अग्रवाल को 426 वोट मिले हैं. वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए योगेश जिंदल ने 307 वोट प्रापत कर जीत हासिल की, उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अम्बा प्रसाद को 297 वोट मिले हैं. हालांकि ऐसा भी बताया जा रहा है कि कोषाध्यक्ष के लिए दोबारा से मतगणना की जा रही है जिसकी मांग अंबा प्रसाद द्वारा की गई है. अध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…