Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: National Conference Cardiology Agra Live 4.0 on 16—17 December…#agranews
आगरा

Agra News: National Conference Cardiology Agra Live 4.0 on 16—17 December…#agranews

233

आगरालीक्स…आगरा में हार्ट के मरीजों को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर हेल्थकेयर देने के लिए जुटेंगे कार्डियोलॉजिस्ट्स और कार्डियक सर्जन्स. नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 4.0 16—17 दिसंबर को

क्लिनिकल और सर्जिकल कार्डियोलॉजी की प्रैक्टिस को और बेहतर बनाने, हृदय रोग के क्षेत्र में विभिन्न प्रोफेशनल्स के मध्य सहयोग सेतु बनाने तथा दिल के मरीजों को बेहतर हेल्थकेयर प्रदान करने के उद्देश्य से 16-17 दिसंबर को फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क्सशीराज में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 4.0 आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्रदान करते हुए आयोजन की तैयारियों में जुटे चिकित्सकों ने बुधवार शाम होटल लेमन ट्री में नेशनल कॉन्फ्रेंस का ब्रोशर जारी किया।

कार्डियोलॉजिस्ट्स और कार्डियक सर्जन्स को मिलेगा एक प्लेटफार्म
आयोजन सचिव डॉ. सुवीर गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति और शोध हो रहे हैं। नई तकनीकें आ रही हैं। इनसे हृदय रोग की जांचों और निदान के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिली है। जरूरत है इन्हें एक प्लेटफार्म पर साझा करने की ताकि इनका लाभ पूरे देश में हर डॉक्टर के माध्यम से हर मरीज को मिल सके। उन्होंने बताया कि इस कांफ्रेंस का उद्देश्य कार्डियोलॉजिस्ट् और कार्डियक सर्जन्स को एक प्लेटफार्म प्रदान करना है ताकि वे हृदय रोग के निदान में नये चिकित्सकीय अध्ययनों, अनुभवों, निष्कर्षों, उपलब्धियों व तकनीकों को एक दूसरे से साझा कर सकें।

इन विषयों पर होंगे प्रेजेंटेशन
डॉ. ईशान गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय कांफ्रेंस में हार्ट फेलियर के कारण एवं निदान, हाइपरटेंशन, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम, वोल्वुलर हार्ट डिसीज, अरिथमिया एवं पेसिंग, ईको कार्डियोग्राफी, बाईपास सर्जरी, हृदय वाल्व और सर्जरी, डायबिटीज और हृदय रोग आदि विषयों पर विशेषज्ञ अपना प्रेजेंटेशन देंगे। साथ ही, हार्ट फेल्योर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर भी मंथन किया जाएगा।

यहां से आएंगे चिकित्सक
डॉ. प्रवेग गोयल बताया कि दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस में दिल्ली, चंडीगढ़, बेंगलुरु, लखनऊ, मेरठ, गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा, कानपुर और आगरा से 40 विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 150 से अधिक जाने-माने चिकित्सक सहभागिता करेंगे। डॉ. वीएन कौशल, डॉ. प्रशांत प्रकाश और डॉ. राकेश भाटिया नेशनल कांफ्रेंस के विविध सत्रों का संचालन करेंगे।

3:00 बजे शुरू होंगे तकनीकी सत्र
डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से तकनीकी सत्र शुरू हो जाएगा लेकिन कॉन्फ्रेंस का औपचारिक उद्घाटन शाम 5:30 बजे मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. वीके जैन करेंगे। पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा और ब्रिगेडियर गिरिराज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व दोपहर 12:00 बजे से एसएन मेडिकल कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए ईको वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। ब्रोशर रिलीज सेरेमनी में नेशनल चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा एडवोकेट, समाजसेवी जेएस फौजदार, वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. शीतल अग्रवाल और विनय कामरा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। देवेंद्र ढल ने संचालन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

error: Content is protected !!