Friday , 14 March 2025
Home आगरा Agra News: National convention of BJP SC Front on 7th March in Agra…#agranews
आगरापॉलिटिक्स

Agra News: National convention of BJP SC Front on 7th March in Agra…#agranews

आगरालीक्स…लोकसभा चुनाव से पहले आगरा में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता. भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन 7 मार्च को आगरा में.. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित बड़े नेता होंगे शामिल..ये बन रही रणनीति

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन ताज नगरी आगरा में 7 मार्च को आयोजित किया जाएगा। बीजेपी एससी मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सहित आसपास के कई राज्यों के संगठन पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में दलित उत्थान सहित अन्य विषयों पर चिंतन मंथन किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ भोला सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान दी। मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा आजादी के बाद पहली बार देश में ऐसी सरकार बनी है जो न सिर्फ दलित समाज के हित की योजनाएं चला रही है। बल्कि मोदी योगी सरकार ने दलित समाज के महापुरुषों को भी सम्मान देने का काम किया है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के विषय में जानकारी देते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ भोला सिंह ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने दलित महापुरुषों के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी योजनाएं तैयार की हैं। संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े हुए स्थलों को पंच तीर्थ के नाम से विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अधिवेशन के संदर्भ में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा आगरा की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन भी ऐतिहासिक होगा। यह सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के नेता भाग लेंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कार्य योजना हुई तैयार
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए बैठक में कार्य योजना तैयार की गई। अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश , भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य , भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ चर्चा की।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य, पूर्व राज्य मंत्री डॉ रामबाबू हरित, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चलनी वाले, आर्यन दिवाकर, रवि आर्य, किशोर कुमार, शिवकुमार माहौर ,प्रमोद कुमार, सहित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश, क्षेत्रीय और महानगर पदाधिकारी मौजूद रहे।

इनकी रही मौजूदगी
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद डॉ भोला सिंह, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत आर्य, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, आर्यन दिवाकर सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!