Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Electric vehicles can be charged at Agra Cantt Railway Station. This facility is going to be available soon..#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Electric vehicles can be charged at Agra Cantt Railway Station. This facility is going to be available soon..#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा कैंट सहित इस रेलवे स्टेशन पर चार्ज हो सकेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल. जल्द मिलने जा रही है यह सुविधा

आगरा रेल मंडल की ओर से आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर जल्द ही लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी. मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमित आनन्द के निर्देशन में उत्तर मध्य रेल्वे में पहली बार आगरा मंडल में आगरा छावनी और मथुरा जं. रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी.

24 घंटे मिलेगी सुविधा
रेलवे के अनुसार ‘हरित पहल’ के जरिए स्वच्छ हवा और वातावरण को बढ़ावा देने के लिए यह चार्जिंग प्वाइंट्स 24 घंटे काम करेगा. इससे ई –मोबिलिटी को भी बढावा मिलेगा. लोग रात में भी अपनी गाड़ी की चार्जिंग करवा सकते है. रेलवे द्वारा गैर-किराया राजस्व योजना के तहत चार्जिंग की सुविधा को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. वाणिज्य विभाग द्वारा गैर किराया राजस्व के माध्यम से आय अर्जन में नई पहल की जा रही है जिसमे ई-नीलामी के माध्यम से इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए अनुबंध प्रदान किया गया है.

इतना मिलेगा राजस्व
आगरा कैंट के सर्कुलेटिंग एरिया में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन से प्रति वर्ष रेलवे 3.75 लाख (03 वर्ष के लिए कुल अनुबंध मूल्य रु. 11,25,000/-) व मथुरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया (सभी 3 प्रवेश द्वार) पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन के प्रति वर्ष रेलवे 6.51 लाख (03 वर्ष के लिए कुल अनुबंध मूल्य रु. 19,54,500/-) इन दोनो अनुबंधों से लगभग 30.80 लाख रू रेल्वे को राजस्व प्राप्त होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

error: Content is protected !!