आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत कल शनिवार को लग रही है. सभी प्रकार के वादों का होगा निस्तारण.
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में जनपद आगरा में-13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत का शुभारंभ सुबह साढ़े 10 बजे से होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त बैंक, फाइनेंस कंपनी, मोटर वाहनों के चालान एवं जनपद आगरा की समस्त न्यायालयों में, MACT कोर्ट, वर्चुअल कोर्ट, कमर्शियल न्यायालय, उपभोक्ता फोरम एवं समस्त BDO कार्यालय, तहसील, समस्त अपर पुलिस आयुक्त, कार्यालय में आयोजन किया जाएगा। साथ ही आगरा प्रशासन से यह अपील की गई है कि वादकारियो को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का प्रयास करें।