आगरालीक्स…आगरा के जादूगर अखिलेश जैसवाल ने राष्ट्रपति भवन में किया अपनी कला का प्रदर्शन. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने जादू दिखाया और गेम्स खिलाए
आगरा के ख्याति प्राप्त जादूगर अखिलेश जैसवाल ने राष्टृपति भवन स्थित अशोका हॉल में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आवास पर अपनी जादू कला का प्रदर्शन किया. राष्ट्रपति की नातिन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर के जाने माने जादूगर अखिलेश ने लगभग एक घंटे तक देश की महामहिम राष्ट्रपति के अलावा अन्य बड़े अधिकारियों को अपनी जादू कला दिखाई और कई सारे गेम खिलाए.जादूगर अखिलेश ने बताया किसी भी कलाकार के लिए देश के राष्ट्रपति के सामने अपनी कला की प्रस्तुति देना उनके और उनके परिवार के लिए बड़े ही गर्व और सम्मान की बात है अगर उन्हें फिर से मौका मिला तो वो और भी नए नए चमत्कारो के साथ अपनी कला का प्रदर्शन फिर से महामहीम के सामने प्रस्तुत करना चाहेंगे.