आगरालीक्स…आगरा के 12 केंद्रों पर शुरू हुआ नीट का एग्जाम. एंट्री गेट पर हुई रिकॉर्डिंग, हाथ का कलावा खुलवाया तो लड़कियों को चोटी बांधकर भी नहीं दिया प्रवेश
आगरा में आज 12 केंद्रों पर नीट का एग्जाम चल रहा है. दोपहर दो बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक यह परीक्षा चलेगी. आगरा में करीब 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा इसकी तैयारी पहले ही कर ली गई. आगरा में आने वो स्टूडेंट्स को लेकर जहां यातायात व्यवस्था चाक चौबंद की गई तो वहीं परीक्षा केंद्रों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.

एंट्री गेट पर वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है और ब्लैकपेन उपलब्ध कराया जा रहा है. एंट्री के समय ही बायोमेट्रिक हाजिरी कराई गई. प्रवेश पत्र पर दिशा निर्देशों को ध्यान से न पढ़ने वाले परीक्षार्थियों को ही परेशानी हुई. हाथ में बंधा कलावा भी खुलवाया गया तो वहीं लड़कियों को चोटी बांधकर भी एंट्री नहीं करने दी. उनके बाल खुलवाए गए. जिला प्रशासन ने हर केंद्र पर पर्यवेक्षक तैनात किए हैं. जिले में कुल 32 पर्यवेक्षक तैनात हैं वहीं सेना के रिटायर्ड अधिकारियों को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है.