आगरालीक्स…आगरा में लव मैरिज के 11 महीने बाद युवक ने किया सुसाइड. कुछ दिन पहले ही आया था घर…
आगरा में एक युवक ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. युवक ने 11 महीने पहले ही लव मैरिज की थी. युवक की मौत से सदमे में आई पत्नी का कहना था कि घरेलू कलह में उसके पति की मौत् हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

यहां का है मामला
मामला थाना बाह के बासौनी के पुरा चुन्नीलाल गांव का है. यहां 21 वर्षीय राजकुमार रहता था. जून 2022 में राजकुमार ने खेड़ा राठौर के खजुरियन पुरा गांव की रहने वाली संध्या से प्रेम विवाह किया था. इसके कारण घर में आए दिन विवाद होता था. राजकुमार महाराष्ट्र में काम करने चला गया और कुछ दिन पहले ही घर आया था. सुबह उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला. शव को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारा. पत्नी संध्या का कहना है कि घरेलू कलह में उसके पति की जान गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.