आगरालीक्स…Agra News: आगरा के हरीपर्वत सहित तीन थानों के थाना प्रभारी बदले गए। ( Agra News: New Agra, Hariparwat & Tajganj Police Station Incharge change#Agra )
आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने तीन थानों के प्रभारियों में बदलाव किया है। थाना हरीपर्वत का प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार त्रिपाठी, जबकि थाना न्यू आगरा का प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजीव त्यागी को बनाया है। वहीं, अभी तक न्यू आगरा के प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही को ताजगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है।
दो थाने हो गए थे रिक्त
दरअसल, थाना ताजगंज और थाना हरीपर्वत में ट्रेनी आईपीएस थाना प्रभारी थे, इनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद हरीपर्वत और थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक के पद रिक्त हो गए थे।