आगरालीक्स ….आगरा दिल्ली, मुंबई की तरह मेट्रो शहर बनेगा, यहां नई टाउनशिप बनेगी, मास्टर प्लान 2031 शासन को भेजा गया।
आगरा में आबादी लगातार बढ़ रही है। इदसे देखते हुए एडीए ने मास्टर प्लान 2031 तैयार किया है। इस पर एडीए ने आपत्ति मांगी, 600 से अधिक आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ ही मास्टर प्लान में संशोधन किया गया। अब मास्टर प्लान 2031 अनुमोदन के लिए शासन को भेज दिया गया है। मास्टर प्लान 2031 में 163 गांवों को भी शामिल किया गया है।
नई टाउनशिप बनाने की कवायद
प्रदेश के शहरों में आबादी के हिसाब से नई टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। जिन शहरों में नई टाउनशिप विकसित होनी हैं उसमें आगरा भी शामिल है।
इन शहरों में नई टाउनशिप
आगर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुदध नगर, लखनऊ