आगरालीक्स…. आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र को चिन्हित कर खंभे लगाए जाएंगे। डूब क्षेत्र को चिन्हित करने का काम जून तक पूरा हो जाएगा।

आगरा में यमुना के डूब क्षेत्र में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और कॉलोनी बना ली गई हैं। इसे लेकर मार्च 2022 में पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी में ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में संरक्षित वन क्षेत्र और यमुना में अवैध खनन की शिकायत की थी। इससे पशु पक्षियों का प्राक्रतिक अधिवास क्षेत्र नष्ट हो रहा है।
आनलाइन सुनवाई में दिए निर्देश
इस मामले में गुरुवार को एनजीटी में आनलाइन सुनवाई हुई। इसमें डीएम नवनीत सिंह चहल को यमुना के दोनों किनारों पर 100 100 मीटर तक चिन्हित कर डूब क्षेत्र की जांच रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने 10 से 15 दिन में जांच रिपोर्ट तैयार होने की बात कही है। इसके साथ ही डूब क्षेत्र को चिन्हित कर खंभे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रीवांस सेल बनेगी
एनजीटी के निर्देश पर ताज ट्रेपेजियम जोन ग्रीवांस सेल का गठन किया जाएगा, इसमें एडीएम स्तर का अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।