आगरालीक्स… आगरा में घर से बाजार जा रही युवती पर युवक ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया, कुत्ते ने युवती के कपड़े फाड़ दिए, मुकदमा दर्ज।

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी के नरायच निवासी युवती ने आरोप लगाए हैं कि वह 10 मई की रात आठ बजे अपने घर से बाजार जा रहीं थी, उनके घर के सामने शहजाद उर्फ गुडडू रहता है। आरोप है कि शहजाद ने युवती को लेकर अपशब्द किए, इसका विरोध करने पर अपना पालतू कुत्ता युवती पर छोड़ दिया।
कुत्ते ने कर दिया हमला, फाड़े कपड़े
युवती का आरोप है कि पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कपड़े फाड़ दिए। इसका विरोध करने के लिए युवती के परिजन शहजाद के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत थाने में की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस मामले की शिकायत पुलिस उपायुक्त नगर से करने के बाद शहजाद, रेखा, कल्पना, नरेंद्र और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सांकेतिक फोटो