आगरालीक्स …Agra News: आगरा में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। सपा से आगरा उत्तर विधानसभा से नितिन कोहली प्रत्याशी होंगे, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें चुनाव की तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैं।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को आगरा, मथुरा और हाथरस के पार्टी के पदाधिकारियों और पूर्व में चुनाव लड़ चुके सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिन सीटों पर सपा ने जीत दर्ज नहीं की है, उन सीटों पर विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सबसे पहले प्रत्याशियों की घोष्णा की जाएगी। लखनऊ में हुई बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा उत्तर सीट से नितिन कोहली को चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने के लिए कहा है, इसके बाद से नितिन कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ फोटो के साथ लिखा है कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय शिवपाल सिंह यादव व शीष नेतृत्व द्वारा आगामी 2027 कें विधानसभा चुनाव में आगरा #89_उत्तरी_विधानसभा के प्रत्याशी घोषित करते हुए मुझ;पर भरोसा जताने एवं आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया है उन्हें बधाई दी जा रही है। हालांकि पार्टी की तरफ से आधिकारिक रूप से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
आगरा की सभी नौ विधानसभा सीट पर प्रत्याशी
आगरा उत्तर भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आगरा दक्षिण भाजपा योगेंद्र उपाध्याय
आगरा छावनी भाजपा डॉ. जीएस धर्मेश
फतेहपुर सीकरी भाजपा चौधरी बाबूलाल
खेरागढ़ भाजपा भगवान सिंह कुशवाहा
बाह भाजपा रानी पक्षालिका सिंह
एत्मादपुर भाजपा डॉ. धर्मपाल सिंह
फतेहाबाद भाजपा छोटेलाल वर्मा