Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News: No entry of tourists in Taj Mahal on Sunday, Agra Fort will remain closed on Saturday…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: No entry of tourists in Taj Mahal on Sunday, Agra Fort will remain closed on Saturday…#agranews

90

आगरालीक्स…संडे को ताजमहल रहेगा बंद. एक दिन पहले आगरा फोर्ट में भी आम पर्यटकों की रहेगी नो एंट्री…

आगरा जी 20 देशों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है. खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक वीआईपी रोड को पूरी तरह से सजाया जा चुका है और चौराहों को आकर्षक बनाया गया है. सड़क किनारे दीवारों पेंटिंग्स हों या फिर डिवाइडरों पर प्लांटेशन..हर तरीके से शहर की सुंदरता को बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं. 10 फरवरी को आगरा में ये वीवीआईपी आ जाएंगे वे यहां पर ताजमहल और आगरा फोर्ट सहित कई स्मारकों का दीदार भी करेंगे. ऐसे में उनके स्वागत में किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पूरे बंदोबस्त भी किए गए हैं.

ताजमहल और आगरा किला रहेंगे बंद
जी20 में शामिल वीवीआईपी ताजमहल, आगरा किला सहित कई स्मारकों को देखने जाएंगे. ऐसे में प्रशासन की ओर से 11 फरवरी शनिवार को आगरा फोर्ट तो 12 फरवरी यानी संडे को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे. एएसआई द्वारा इसकी सूचना पहले ही जारी कर दी गई है और पर्यटक इन दिनों में स्मारकों का दीदार करने न पहुंचें, इसके लिए वेबसाइट पर भी सूचना जारी की गई है जिससे ​पर्यटक आनलाइन टिकट बुक न कर सकें.

ये है पूरा कार्यक्रम
10 फरवरी की शाम 4:30 बजे 180 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आगरा पहुंचेगा. यह प्रतिनिधिमंडल 11 और 12 फरवरी को आगरा में ही रहेगा और 13 फरवरी की सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. डेलीगेशन ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का भ्रमण करेंगे. इसके अलावा होटल ताज कन्वेंशन में महिला सशक्तिकरण को लेकर बैठक की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!