Saturday , 2 May 2026
Home बिगलीक्स Agra News: No helmet no fuel rule will be implemented in Agra from January 26…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: No helmet no fuel rule will be implemented in Agra from January 26…#agranews

639

आगरालीक्स…आगरा में अब बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर नहीं मिलेगा पेट्रोल. 26 जनवरी से शुरू होगा अभियान. सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर…

आगरा में ​अब बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलेगा. 26 जनवरी से यह अभियान शुरू होगा. इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों को आदेश जारी कर दिए गए हैं. डीएम अरविन्द मल्लपा बंगारी ने बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा ’नो हेलमेट, नो फ्यूल’ रणनीति लागू की गयी है, जिसके अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या में वृद्धि के प्रति भारत सरकार द्वारा गम्भीर चिंता व्यक्त की गयी है। हाल ही में हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ’सड़क सुरक्षा में सुधार हेतु समस्त जनपदों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना अनिवार्य है। इस दिशा में, शहरी क्षेत्रों में ’नो हेलमेट, नो फ्यूल रणनीति एक निर्णायक कदम हो सकती है। यह रणनीति न केवल हेलमेट पहनने को अनिवार्य बनाने में सहायक होगी, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।

उन्होंने यह भी बताया है कि मोटरवाहन अधिनियम एवं उ०प्र० मोटरयान नियमावली के अनुसार सभी मोटर साइकिल चालकों एवं सवारियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बी०आई०एस०) द्वारा निर्धारित माकनों के अनुरूप प्रोटेक्टिव हेड गियर (हेल्मेट) पहनना अनिवार्य है। इन प्राविधानों का उल्लघंन केन्द्रीय मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा-177 के तहत दण्डनीय है, जिसमें जुर्माने का प्राविधान है।

जिलाधिकारी ने जनपद में स्थित सभी पेट्रोल पम्प संचालकों एवं स्वामियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी 07 दिवसों में अपने प्रांगण में इस आशय के बड़े-बड़े होर्डिंग लगायेंगे, कि दिनांक 26.01.2025 से किसी भी ऐसे दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल का विक्रय नहीं किया जायेगा, जिसके चालक तथा सहयात्री ने हेलमेट नहीं पहना हो। सभी पेट्रोल पम्प संचालक एवं स्वामी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके प्रतिष्ठान में सी०सी०टी०वी० कैमरा सदैव सक्रिय रहे, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में सी०सी०टी०वी० रिकोर्ड का उपयोग प्रकरण के निस्तारण हेतु किया जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Youths Commit Indecent Act Against Young Woman at Fatehpur Sikri Monument; Case Registered…#agranews

आगरालीक्स…शर्मनाक, फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती से हुआ गंदा काम. दो...

बिगलीक्स

Agra Live News: Major tragedy in Agra. Three laborers died after fell from the second floor of an under-construction house…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गर्डर समेत...

बिगलीक्स

Agra Live News: 3 laborers working on the third floor of a house fell down along with a girder…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा. निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गर्डर समेत...

बिगलीक्स

Agra Live News: Veterinary Doctor 20 Year Old Son found dead…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टर के बेटे को सिंगापुर से मिला नौकरी का आफर,...

error: Content is protected !!