Wednesday , 14 January 2026
Home आगरा Agra News: Now e-rickshaws also entered the field for door to door garbage collection in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Now e-rickshaws also entered the field for door to door garbage collection in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अब ई रिक्शा भी उतरे मैदान में. मेयर ने कहा—ताजनगरी की आवोहवा को पाल्यूशन फ्री बनाने का प्रयास

ताजनगरी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने आज एक और कदम बढाते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ई रिक्शा को मैदान में उतार दिया। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने नगर निगम परिसर से इन ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्मार्ट सिटी ताजनगरी की आवोहवा को पाल्यूशन फ्री बनाये जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निगम भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। चाहे वह सड़कों पर उड़ती धूल को रोकने के लिए वाटर स्प्रिंकलिंग हो या मेकेनिकल स्वीपिंग। आवोहवा को स्वच्छ बनाये रखने के लिए सी एड डी वेस्ट के खिलाफ लगातार जुर्माना आदि की कार्रवाई की जा रही है।

इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आज सोमवार को मेयर ने नगर निगम परिसर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि फिलहाल चार ई रिक्शों को चारों वार्डों में एक-एक के हिसाब से भेजा जा रहा है। इनके उपयोग से जहां पेट्रोल और डीजल पर होने वाला व्यय कम होगा वहीं धुएं से होने वाला पाल्यूशन भी घटेगा। धीरे धीरे इस प्रकार के वाहनों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। इसमें गीले व सूखे कचरे के लिए अन्य वाहनों की तरह ही अलग अलग चेंबर बनाये गये हैं। यह ई रिक्शा एक बार चार्ज करने के बाद सौ किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अलावा पार्षद प्रकाश केसवानी,शरद चौहान,रवि माथुर, राकेश जैन हेमंत प्रजापति और हेमलता चौहान और नगर निगम के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 14th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Local News: Makar Sankranti holiday on January 15 in Agra

आगरालीक्स…आगरा में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश. अब 16 से...

आगरा

Agra News: Veer Birsa Munda Cyclothon, covering a distance of 1200 km with indomitable courage and unwavering determination..#agranews

आगरालीक्स…वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन, अदम्य साहस और अटूट दृढ़ संकल्प से 1200...

आगरा

Agra News: No vehicles will travel from Purani Mandi towards Shahjahan Park. The route will be diverted via Mall Road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यातायात पुलिस के सख्त आदेश—पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की...

error: Content is protected !!