मथुरालीक्स…मथुरा में छात्र की हत्या का सनसनीखेज खुलासा. शादीशुदा प्रेमिका निकली हत्यारिन…गेस्ट हाउस बुलाकर ऐसी मौत दी कि हैरान रह जाएंगे रह जाएंगे..
मथुरा के राया में छह दिन पहले मिली छात्र की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज और चौंकाने वाला खुलासा किया है. छात्र की हत्या उसकी एक शादीशुदा प्रेमिका ने की थी. प्रेमिका ने युवक को गेस्ट हाउस बुलाया और फिर उसकी दर्दनाक तरीके से हत्या करके फरार हो गई. इधर बाद में जब गेस्ट हाउस संचालक को युवक का शव कमरे में मिला तो घबराकर उन्होंने शव को हाइवे पर सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में महिला सहित तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है.
22 जनवरी को मिला था शव
मथुरा के राया मार्ग पर निर्माणाधीन जयपुर—बरेली हाइवे पर 22 जनवरी को सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था. पुलिस ने इसकी शिनाख्त रोहित पुत्र राजवीर सिंह निवासी जनकपुर थाना मांट के रूप में की. पुलिस ने हत्या की इस घटना का खुलासा करने की तलाश में युवक की मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी खंगाले. पुलिस ने जब मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें एक नंबर पर रोहित की काफी बातचीत देखी गई.
शादीशुदा प्रेमिका से था इश्क
पुलिस ने जब नंबर की जांच की तो यह मोबाइल नंबर गांव आलिया निवासी रीना का निकला. पुलिस ने शक के आधार पर रीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पहले तो रीना ने पुलिस को गुमराह किया लेकिन बाद में सख्ती के बाद सच्चाई बयां कर दी.
शादीशुदा प्रेमिका से करना चाहता था शादी
रीना ने बताया कि रोहित के पिता राजमिस्त्री हैं. रोहित पिता के साथ काम करने उनके घर के सामने वाले मकान में आया था. इसी दौरान उससे दोस्ती हो गई जो कि बाद में प्यार में बदल गई. रीना ने बताया कि वो शादीशुदा है और ये बात रोहित को पता थी लेकिन रोहित उस पर शादी का दबाव बनाने लगा और चाहता था कि रीना अपने पति को छोड़ दे. लेकिन रीना रोहित की इस बात पर राजी नहीं हुई. इसके बाद रोहित उसे परेशान करने लगा जिसके बाद उसने रोहित को ठिाकने लगाने की साजिश रची.
गेस्ट हाउस बुलाकर किया मर्डर
रीना ने 22 जनवरी की शाम को रोहित को मिलने के लिए प्रिंस गेस्ट हाउस बुलाया. रोहित शाम साढ़े छह बजे यहां पहुंच गया. एक घंटे बाद रीना भी आ गई. रीना अपने साथ कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और नींद की गोलियां व रस्सी साथ लाई थी. बातों में लगा कर रीना ने रोहित को गोलियां खिला दी. बेहोश होने के बाद रीना ने रोहित का गला रस्सी से घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वो चुपचाप गेस्ट हाउस से निकल गई.
गेस्ट हाउस संचालक ने शव को हावइे पर फेंका
रीना के जाने के बाद जब गेस्ट हाउस के मालिक योगेंद्र निवासी भैसारा थाना राया और मैनेजर अमित निवासी दीवाना खुर्द थाना जमुनापार ने रोहित का शव कमरे में देख तो वो घबरा गए. दोनों ने मिलकर शव को गदृे में लपेटा और बाइक से निर्माणाधीन हाइवे पर फेंक दिया. इधर रीना से पूछताछ के बाद पुलिस जब गेस्ट हाउस पहुंची तो सीसीटीवी की डीवीआर गायब थी और फर्जी एंट्री दर्ज थी. पुलिस ने कड़ाई से पूछता की तो आगे की घटना की जानकारी हुई. पुलिस ने महिला प्रेमिका रीना और गेस्ट हाउस संचालक व मैनेजर को अरेस्ट कर लिया है.