आगरालीक्स…आगरा में अब दिन में पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी, तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस तक हुआ कम. कोहरे का अलर्ट
आगरा में दो दिन से धूप नहीं निकली है इससे दिन का तापमान में खासा अंतर आया है और ठंड बढ़ी है. बारिश के बाद से सर्दी बढ़ी है. कड़ाके की सर्दी असर ये है कि दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है. अलाव भी जल रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने अब कोहरे का अलर्ट भी जारी किया हुआ है.
रविवार को आगरा का अधिकतम तापान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से तापमान में कमी आएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 29/12/24) 19.0
Departure from Normal(oC) -4.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/12/24) 14.5
Departure from Normal(oC) 7.3