आगरालीक्स…वे अदभुत हेल्थकेयर हीरो जो कभी नहीं थकते, आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में मना नर्सिंग डे.
आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर हैल्थकेयर हीरोज को सलाम किया गया। अस्पताल कीं प्रमुख डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि नर्स ऐसे हैल्थकेयर हीरोज हैं जो कभी नहीं थकते, न ही वे कभी पीछे हटते हैं। किसी भी चिकित्सकीय संस्थान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी भी वे ही हैं। पिछले लगभग ढाई साल में हम सबने देखा कि कोरोना का मुकाबला नर्सेज के दम पर दुनिया ने किया।

इसके बाद देश में वैक्सीनेशन का एक बड़ा लक्ष्य भी इन्हीं नर्सेज की वजह से पूरा हुआ। मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डाॅ. राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि नोबल नर्सिंग सेवा की शुरूआत करने वालीं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस पर हर साल दुनिया में 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। रीजनल बिजनेस हैड प्रशांत बजाज ने उजाला सिग्नस हैल्थकेयर सर्विसेज के चेयरमैन प्रोबल घोषाल का नर्सिज के लिए संदेश उन तक पहुंचाया। बिजनेस हैड प्रदीप कंडारी, महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने नर्सेज को इस विशेष दिन की शुभकानाएं दीं। इस अवसर पर नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट हरवेंद्र सिंह, सुमन बाला, अनुपम शुक्ला, सपना धनकर, जितेंद्र सुखरानी, लव कुमार, संध्या, ममता, शबा खान, मंजू, अंजली, महेंद्र, सोनवीर, रमा साहू आदि मौजूद थे।