आगरालीक्स. …..आगरा में आप एमजी रोड से जा रहे हैं तो जाम में फंस सकते हैं, स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत के बीच एमजी रोड बंद, एमजी रोड पर गडढा किस विभाग का था यह भी पता चल गया है। वीडियो के लिए क्लिक करें.
आगरा के एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत चौराहे के बीच सड़क धंसने से तीन दिन पहले गडढा हो गया था, यह गडढा बढ़ता ही गया। मगर, नगर निगम, जलकल विभाग और एमजी रोड का रखरखाव कर रही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क धंसने से हुआ गडढा उनके विभाग के जुड़े होने से इन्कार कर दिया था। गडढे की बैरीकेटिंग करा दी गई थी लेकिन एमजी रोड पर सड़क पर गडढा होने के बाद भी उसकी मरम्मत भी नहीं कराई गई।
जलकल विभाग ने गडढे की मरम्मत
शुक्रवार को जलकल विभाग की टीम ने एमजी रोड पर हुए गडढे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। सड़क पर गडढा जलकल विभाग की पानी की पाइप लाइन के लीकेज होने से हुआ था। जलकल विभाग की टीम ने काम शुरू कर दिया है। बुलडोजर, क्रेन, सुपर सकर मशीन जेटिंग मशीन से गडढे की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।
स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत तक का रास्ता बंद
सड़क में गडढे की मरम्मत का कार्य शुरू होने के बाद स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत के बीच का रास्ता बंद कर दिया गया है। सूरसदन से हरीपर्वत की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग गया है।