Thursday , 11 December 2025
Home आगरा Agra News: On Bhairav ​​Baba Ashtami, worship was performed with devotion at Sitaram Temple, Wazirpura in Agra today…#garanews
आगरा

Agra News: On Bhairav ​​Baba Ashtami, worship was performed with devotion at Sitaram Temple, Wazirpura in Agra today…#garanews

आगरालीक्स…आगरा में आज भैरव बाबा अष्टमी पर सीताराम मंदिर वजीरपुरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब. भक्ति भाव से की गई पूजा

वजीरपुर स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर परिसर में भैरव अष्टमी पर स्वयं नीम के पेड़ पर प्रकट हुए भैरव बाबा की जयंती बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भैरव बाबा की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद अर्पित कर मनोकामनाएं मांगीं।

जयंती के अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्ति संगीत के साथ दिव्य वातावरण बना रहा। महंत अनंत उपाध्याय के सान्निध्य में आरती संपन्न हुई। भैरव बाबा की जयकारों से सम्पूर्ण परिसर गूंज उठा। भक्तों ने कहा कि यह स्थान दिव्य और चमत्कारी शक्ति का प्रतीक है, जहां बाबा स्वयं नीम के वृक्ष से प्रकट हुए थे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, बॉबी, सचिन बंसल, हनी, ममता उपाध्याय सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 11th December 2025

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

error: Content is protected !!