Thursday , 11 December 2025
Home आगरा Agra News: Roads in Agra are lined with billboards to welcome Deepti Sharma…#agranews
आगरा

Agra News: Roads in Agra are lined with billboards to welcome Deepti Sharma…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीप्ति शर्मा के स्वागत को होर्डिंग से पटे रोड. 10 किमी. लंबा रोड शो होगा. जानें कब आने वाली है विश्व विजेता खिलाड़ी

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम की सदस्य और प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल कर देश दुनिया में नाम रोशन करने वाली आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं. कॉलोनी के बाहर नगर निगम ने दीप्ति शर्मा के नाम का बोर्ड विश्व कप विजेता और अर्जुन अवार्ड विजेता के रूप में लगाया है. वहीं घर में जहां जश्न का माहौल है तो वहीं रास्तों में कई जगह दीप्ति शर्मा के स्वागत के होर्डिंग भी लग चुके हैं. दीप्ति शर्मा के स्वागत को 10 किमी लंबा रोड शो होगा. दीप्ति शर्मा आज रात को या फिर कल 13 नवंबर को आगरा आ सकती हैं. विश्व कप फाइनल में दीप्ति शर्मा ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया था और पांच विकेट भी लिए थे. दीप्ति शर्मा के घर अभी भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है.

बांकेबिहारी मंदिर भी जाएगा परिवार
दीप्ति शर्मा के आगरा आने के बाद पूरा परिवार बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएगा.

दीप्ति शर्मा के बारे में जानें
दीप्ति शर्मा आगरा के शाहगंज स्थित अवधुपरी की रहने वाली हैं. इनकी मां का नाम सुशीला शर्मा और पिता का नाम श्रीभगवान शर्मा है. पिता का कहना है कि हर कोई दीप्ति के प्रदर्शन से खुश है और उसके स्वागत के लिए बेताब है.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 11th December 2025

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

error: Content is protected !!