आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज ग्राउंड पर दिखा खेल, संस्कृति, रोमांच और अनुशासन का समागम. वार्षिक एथलेटिक्स मीट में प्रतिभागियों ने दिखाया टैलेंट
सेंट जॉन्स कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को खेल, संस्कृति, साहस, रोमांच, अनुशासन का अदभुत समागम देखने को मिला। मौका था सेंट जॉन्स कॉलेज की वार्षिक एथलेटिक्स मीट 2025 के आखिरी दिन की खेल–कूद स्पर्धाओं के उद्घाटन समारोह का। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के पूर्व छात्र व बाह विधानसभा के पूर्व विधायक महेंद्र अरिदमन सिंह उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एथलेटिक्स मीट की मशाल मुख्य अतिथि द्वारा प्रज्वलित की गई जिसे राष्ट्रीय स्तर के एथलीट दीपक चाहर ने दौड़कर ग्राउंड के मध्य स्थापित किया।

इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने स्वागत सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेंट जॉन्स कॉलेज की वार्षिक खेलकूद स्पर्धाओं में साक्षी होने का निमंत्रण मेरे लिए बड़े हर्ष की बात है,उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया कि मैं कई मर्तबा क्लास छोड़ देता था पर क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस नहीं छोड़ता था साथ ही प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने सेंट जॉन्स कॉलेज के गौरवशाली 175 वर्ष पूरे होने पर 175 रंग–बिरंगे गुब्बारे छोड़कर एथलेटिक्स मीट का विधिवत शुभारंभ किया।
प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह ने अपने वक्तव्य में एथलेटिक्स समिति के सदस्यों को इस बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी साथ ही प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। उसके बाद कॉलेज के राष्ट्रीय स्तर के योग और जिम्नास्ट के खिलाड़ियों द्वारा रोमांचक योग व मलखंभ करतब प्रस्तुत किए गए जिनको देखकर दर्शक अवाक रह गए। तत्पश्चात कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिन्होंने उपस्थित दर्शकों के मन को मोह लिया।
आखिरी दिन की फाइनल स्पर्धाओं में बालक–बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, चक्का फेंक, 110 मीटर बाधा दौड़, रिले दौड़, रस्साकसी आदि स्पर्धाएं आयोजित हुईं। विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागी क्रमशः
100 मीटर बालिका वर्ग में शगुन यादव प्रथम, ज्योति उपाध्याय द्वितीय और गरिमा यादव तृतीय रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में वैभव यादव प्रथम, अभिनव शर्मा द्वितीय और ऋषभ शर्मा तृतीय रहे। 200 मीटर बालक वर्ग में वैभव यादव प्रथम, दीपक चाहर द्वितीय और सूर्यांश भदौरिया तृतीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में शगुन यादव प्रथम, साधना द्वितीय और गरिमा यादव तृतीय रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में दीपक चाहर प्रथम, बोरिश द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ बालक वर्ग में वैभव यादव प्रथम, सौरभ परमार द्वितीय और गौतम कुमार तृतीय रहे।

100 मीटर बाधा दौड़ बालिका वर्ग में उमा कुमारी प्रथम, इल्मा द्वितीय और सोनिया कुमारी तृतीय रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में रोहित कुमार प्रथम, सूर्यांश खंडेलवाल द्वितीय और नितिन कुमार तृतीय रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग में अंकिता चौधरी प्रथम, यशस्वी द्वितीय और चाहत तृतीय रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में दीपेश तोमर प्रथम, दीपक चाहर द्वितीय और कोमल वर्मा तृतीय रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में आयुष मीणा प्रथम, सुरजीत सिंह द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय रहे। ऊंची कूद बालिका वर्ग में उमा कुमारी प्रथम, अंजलि राजपूत द्वितीय और गरिमा यादव तृतीय रहीं।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शशि सिंह कॉलेज की प्रथम महिला (प्राचार्य महोदय की धर्मपत्नी) उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया और प्रतिभागियों को इसी प्रकार प्रतिस्पर्धा में बढ़-चढ़कर भाग देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. अशोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. वंदना पाटनकर, डॉ. शोभा शर्मा, डॉ. हेमंत कुलश्रेष्ठ, डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, डॉ. एच. बी. सिंह वर्तमान शिक्षक प्रो. विन्नी जैन, प्रो. सुजैन वर्गीस, प्रो. प्रीति मसीह, प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. संजीव शर्मा एथलेटिक्स प्रबंध समिति के प्रो. राजीव फिलिप, प्रो. संजय जैन, अमृता आइंद मौजूद रहे।
