Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Agra News: On Diwali, metro will be available only till 7 pm. UPMRC released information…#agranews
आगरा

Agra News: On Diwali, metro will be available only till 7 pm. UPMRC released information…#agranews

आगरालीक्स…दीपावली पर मेट्रो शाम 7 बजे तक ही मिलेगी. यूपीएमआरसी ने जारी की सूचना. जानिए आगरा में मेट्रो का पूरा रूट

दीपावली पर मेट्रो सेवा सुबह 6 से शाम 7 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। आगरा मेट्रो की आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे ताज ईस्ट गेट एवं मनकामेश्वर स्टेशन से रवाना होगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दी है। आगरा में मेट्रो अभी 6 स्टेशन के बीच में चल रही है। इनकी दूरी 6 किलोमीटर है। ताज पूर्वी गेट से सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मेट्रो मनकामेश्वर स्टेशन तक के लिए चलती हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर के लिए मेट्रो रूट तय कर दिया गया है। यह एलिवेटेड ट्रैक बनेगा और आगरा कैंट से एमजी रोड के मध्य से होकर गुजरेगा। हाईवे पर यह अबुल उल्लाह दरगाह से लंगड़े की चौकी की ओर मुड़ेगा, यहां से इसी ओर शाहदरा तक पहुंचेगा।

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेटो का दसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसकी दूरी करीब 15 किमी है और 14 स्टेशन हैं। आगरा कैंट से शुरू होकर यह एमजी रोड पर आएगा, यहां से मध्य में होकर भगवान टॉकीज चौराहा पहुंचेगा।
फ्लाईओवर के ऊपर से यह पुलिस चौकी की ओर जाएगा। यहां से बायीं ओर होते हुए अबुल उल्लाह दरगाह तक ट्रैक बनेगा। यहां से मेट्रो का ट्रैक दायीं ओर मोड़ा जाएगा। फुट ओवरब्रिज के ऊपर से यह शाहदरा तक बायीं ओर ही रहेगा। इसमें यमुना पर पुल बनाने और मंडी समिति के पास हाईटेंशन लाइन के हटाने को ट्रैक बनाने से पहले संपन्न किया जाएगा। अगले सप्ताह से 5 विभागों की टीम इसका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 23rd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 23 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Taj Mahotsav 2024: Devotional songs of Radha Krishna and Holi of Braj on the Muktakashi stage of Sadar created an atmosphere…#agranews

आगरालीक्स…सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर राधा कृष्ण की भक्ति गीतों और ब्रज...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha happening in Balkeshwar Mahadev Temple of Agra…crowd of devotees gathered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में हो रही श्रीराम कथा…भक्तों की उमड़ी...

आगरा

Taj Mahotsav 2025: People’s hearts beat on Sufi ghazals and poetry in Taj Mahotsav…watch video

आगरालीक्स…खामोश लव हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फत नई नई है…तुम्हारा...

error: Content is protected !!