आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में शान से फहराया तिरंगा. गणतंत्र दिवस पर डॉक्टर्स और स्टाफ ने लिया समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में गणतंत्र दिवस पर रविवार को पूरी शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर डॉक्टर्स और स्टाफ ने पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से अच्छा कार्य करने वाले स्टाफ को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एवं मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, रेनबो आईवीएफ की एमडी जयदीप मल्होत्रा, आईवीएफ विशेषज्ञ डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा, एंब्रोलॉजिस्ट डॉक्टर केशव मल्होत्रा, महाप्रबंध राकेश आहूजा, एचआर लवकेश गौतम, डॉक्टर राजीव लोचन शर्मा, डॉक्टर जीएस त्रिपाठी, डॉक्टर पंकज भाटिया, डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव और अतुल गर्ग मौजूद थे।