आगरालीक्स…रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया. खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं और देशभक्ति गाने भी गाए गए
रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने 76वां गणतंत्र दिवस खेलगांव स्पोर्ट्स क्लब, आगरा में बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि DRFC PDG शरत चंद्र ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद सभी सदस्यों ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर क्लब की वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सदस्यों और मेहमानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में युगलों, बच्चों और वरिष्ठ सदस्यों के लिए विशेष खेल आयोजनों का प्रबंध किया गया, और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव इंजीनियर आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन उदित बंसल, रोटेरियन सृष्टि जैन, मेजर डोनर रोटेरियन उमेश गुप्ता और रोटेरियन मनोज आर. कुमार सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।