आगरालीक्स …आगरा में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल।

आगरा के मांगरोल जाट, अछनेरा निवासी महेश अपनी बाइक से आगरा से शनिवार रात को अछनेरा जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही छोटू भी बाइक पर बैठे हुए थे। बस ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में महेश की मौत हो गई, जबकि छोटू घायल है। महेश के भाई बनवारी लाल ने थाना अछनेरा में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।