मथुरालीक्स….. यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले 12 वीं छात्रा यमुना में कूदी, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मथुरा के लक्ष्मीनगर, यमुना पार निवासी राजेश कुमार की 17 साल की बेटी अंजलि एमटीएस इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी। गुरुवार से 12 वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही थी। अंजिल परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। बुधवार शाम को अंजलि बिना बताए घर से चली गई, परिजन अंजलि की तलाश में रात भर जुटे रहे।

यमुना में मिला शव
यमुना पार क्षेत्र में बुधवार रात को लोगों ने पुलिस को किसी के यमुना में कूदने की सूचना दी, पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाया, गुरुवार सुबह गोताखोरों ने यमुना से शव बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त अंजलि पुत्री राजेश कुमार हुई है।
पुलिस जांच में जुटी
अंजलि की मौत के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है। अंजलि की बोर्ड की परीक्षा थी, इससे एक दिन पहले यमुना में कूदने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, अंजलि की मौत से स्कूल के शिक्षक और छात्र स्तब्ध हैं।
आज से यूपी बोर्ड परीक्षा हुई शुरू
आगरा, मथुरा, अलीगढ़ सहित यूपी में गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल की सुबह आठ से 11.15 बजे तक हिंदी की परीक्षा चल रही है। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा होगी।