आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े जारी, अभी खतरा कम नहीं हुआ है। जानें अब कितने एक्टिव केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 1975 सैंपल लिए गए। कोरोना का एक नया केस मिला है। जबकि एक भी नया मरीज ठीक नहीं हुआ है।
कोरोना के 12 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना का एक नया केस मिला है। कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है। अब आगरा में कोरोना के 12 एक्टिव केस हैं। ये सभी मरीज घर पर ही हैं, किसी भी मरीज का इलाज कोविड हॉस्पिटल में भर्ती नहीं है।