Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Big News: RBI has decided to withdraw the ₹2000 denomination banknotes from circulation….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Big News: RBI has decided to withdraw the ₹2000 denomination banknotes from circulation….#agranews

387

आगरालीक्स…बड़ी खबर. दो हजार का नोट बैंक से चेंज करा लीजिए. आरबीआई ने नोट का चलन वापस लेने का किया ऐलान. इस तारीख तक बदल सकते हैं 2000 का नोट

देश की बड़ी खबर सामने आ रही है.​ रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोट को जारी करना बंद करें. हालांकि 2000 रुपये मूल्य वर्ग केबैंक नोट बैध मुद्रा बने रहेंगे. जानकारी के अनुसार क्लीन नोट पालिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है. आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर 2023 तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे.

23 मई से बैंक बदलने की प्रक्रिया शुरू करेंगी
लोग देा हजार रुपये के नोट बैंक खातों में जमा करा सकेंगे या फिर उन्हें अन्य मूल्य के नोटों के साथ किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज करा सकेंगे. लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये मूल्य के नोट बदलवाए जा सकेंगे. यह प्रक्रिया बैंकों में 23 मई से शुरू होगी और 30 सितंबर 2023 को खत्म् होगी.

बता दें कि नवंबर 2016 में आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24(1) के तहत ये नोट निकाले गए थे. नोटबंदी के बाद आरबीआई ने इन नोटों को जारी किया था. उस समय 500 व 1000 रुपये के जो नोट चलन में थे उन्हें हटाया गया था और 2000 के नोट को जारी कर बाजार और अर्थव्यवस्था पर असर कम करने के लिए जारी किया गया था. आरबीआई का मानना है कि दूसरे मूल्य के बैंक नोट अब पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए हैं. ऐसे में दो हजार रुपये के नोट का चलन में लाने का उद्देश्य पूरा हो गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

बिगलीक्स

Agra News Live: Car hit tree on Fatehabad road, Two youth died in Agra

आगरालीक्स दर्दनाक, आगरा में कार पेड़ से टकराई, भीषण हादसे में दो...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police searching for youth open fire in Dayalbagh Agra

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग के 100 फीट रोड पर फायरिंग कर सनसनी...

बिगलीक्स

Agra News Live: 294 driving licence suspend for violating traffic rules in Agra

आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,...

error: Content is protected !!