आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी. डीएम ने कोहरा और शीतलहर को लेकर जारी किए इतने दिन की छुट्टी के आदेश..
आगरा में कोहरा और शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है, लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में सोमवार रात 10 .09 बजे डीएम नवनीत सिंह चहल ने कक्षा आठ तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों की बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, कक्षा आठ तक के स्कूल 27 और 28 दिसंबर को बंद रहेंगे।

कक्षा नौ से 12 वीं तक के स्कूल 10 बजे से खुलेंगे
डीएम नवनीत सिंह चहल द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि शीतलहर के चलते कक्षा नौ से 12 वीं तक के लिए स्कूल सुबह 10 से तीन बजे तक खुलेंगे। सुबह 10 बजे से पहले स्कूल नहीं खुलेंगे, डीएम ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलों से मैसेज आने का इंतजार
डीएम नवनीत सिंह चहल ने रात में आदेश जारी किए हैं, सुबह बच्चों को स्कूल जाना है। ऐसे में परिजन स्कूल से मैसेज आने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ स्कूलों ने दो दिन स्कूल बंद रहने का मैसेज भेज दिया है, सुबह तक सभी स्कूलों का कक्षा आठ तक के लिए दो दिन स्कूल बंद रहने का मैसेज भी आ जाएगा। Dear Parents, As per the instructions of the government ,the school will remain closed for the classes Nur. to VIII on 27.12.22 & 28.12.22. Timings for the students of classes IX to XII from (27.12.22) onwards are as follows: * IX & XI 10:00 a.m to 3:00 p.m
5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया. कल तक आगरा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था जो कि आज सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार नये साल तक कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है. न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की संभावना है.
विंटर वेकेशन हो सकता है शुरू
सर्दी के कारण स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी होने के बाद अब स्कूलों में विंटर वेकेशन भी शुरू किए जा सकते हैं. आगरा के कुछ स्कूलों ने विंटर वेकेशन शुरू भी कर दिए हैं. इनमें आरबीएस का मॉडर्न पब्लिक स्कूल भी शामिल हैं जिसमें 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकश जारी किया गया है.