आगरालीक्स ….आगरा में नए साल की पार्टी से पहले स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिली विदेशी युवती और युवक। 5 विदेशी युवतियों सहित 15 अरेस्ट, वीडियो के लिए क्लिक करें।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि नए साल पर होटलों में पार्टी आयोजित की जाती है, इसके लिए जांच की जा रही थी। इसी बीच फतेहाबाद रोड स्थित राइव स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली, पुलिस टीम को लेकर राइव स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस के छापे से स्पा सेंटर में खलबली मच गई।
स्पा सेंटर में बने थे केबिन
पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा, स्पा सेंटर में केबिन बने हुए थे। केबिन में पुलिस को आपत्तिजनक हालत में युवक और युवती मिले, इसके साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी स्पा सेंटर से जब्त की गई है।
ग्राहकों को लेकर आते थे एजेंट, तय किए जाते थे रेट
पुलिस जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में एजेंट ग्राहकों को लेकर आते थे। केबिन में ग्राहकों को युवतियां दिखाई जाती थी। इसके बाद रेट तय किए जाते थे। विदेशी युवतियों के रेट अधिक लिए जाते थे। केबिन में ही युवक और युवती को छोड़ दिया जाता था।
पांच विदेशी युवती, स्पा सेंटर के संचालक सहित 15 अरेस्ट
स्पा सेंटर से थायलैंड की तीन, म्यामार की दो सहित पांच विदेशी युवतियां पकड़ी गई हैं, वहीं दो युवतियां असोम की रहने वाली हैं। स्पा सेंटर का संचालक लखनउ निवासी अमित मिश्रा है उसे भी पुलिस ने पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें किया गया अरेस्ट
राइव स्पा सेंटर संचालक अमित मिश्रा शारदा नगर लखनउ, संजय कन्नौजिया सैनिक नगर सदर, विख्यात हुसैन गंज लखनउ, मैनेजर खालिद राजा जी पुरम लखनउ ये सभी स्पा सेंटर में काम कर रहे थे।
पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए ग्राहक
विकास शाक्य शाहदरा दिल्ली, अनूप नंदी कोलकाता पश्चिम बंगाला मुबीन नकारची टोला फिरोजाबाद, अशरफ अली नसीरगंज फिरोजाबाद
इनके पास से जब्त किया गया सामान 18 मोबाइल, एक लैपटॉप, तीन पासपोर्ट, एक वीजा, तीन आधार कार्ड
1.47 लाख कैश