आगरालीक्स …..आगरा के एक और कान्वेंट स्कूल का वीडियो वायरल, सुबह सड़क पर जाम, कटीले तारों के बीच से नौनिहालों को निकाल कर ले जा रहे पैरेंटस, जिससे बच्चा लेट न हो जाए।
आगरा के एक और निजी स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। यह स्कूल दयालबाग क्षेत्र का बताया जा रहा है। स्कूल की जूनियर विंग में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर परिजन कार से पहुंचते हैं। सिंगल रोड होने के कारण जाम लग जाता है। जाम में फंसने से बच्चे के लेट होने के डर से परिजन बड़ा रिस्क ले रहे हैं।
कटीले तारों के बीच से निकाल कर ले जा रहे बच्चे
परिजन जाम में फंसने पर बच्चों को गोद में उठा रहे हैं, कंधे पर बैठ लटका कर खेतों के बीच में होकर ले जा रहे हैं। खेतों में कटीले तार लगे हुए हैं, ऐसे में परिजनों को जल्दी से जल्दी स्कूल पहुंचने के लिए कटीले तारों के बीच से बच्चों को निकालना पड़ रहा है।
अभिभावक ने बनाया वीडियो, कहा जाम में फंसेंगे तो कैसे टाइम पर पहुंचेंगे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को किसी अभिभावक ने बनाया है, वीडियो के बारे में वे बता भी रहे हैं, वीडियो में वे कह रहे हैं कि हर रोज जाम लग जाता है। स्कूल में समय से पहुंचना जरूरी है, इसलिए परिजनों को रिस्क लेना पड़ रहा है। इस बारे में स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन बात तक करने को तैयार नहीं है।
मिशनरी स्कूल में बच्चे को घसीटते हुए ले जा रही टीचर का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो एक मिशनरी स्कूल का बताया जा रहा था, वीडियो में टीचर बच्चे को घसीटते हुए ले जाती दिखाई दे रहीं हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आगरालीक्स वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं करता है