आगरालीक्स….. आगरा में कोरोना के फिर से कोरोना के केस मिले, जाने आज कितने केस मिले और सक्रिय केस हैं कितने।
आगरा में दो दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिल रहा है, इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। मगर, अब फिर से कोरोना के केस मिले हैं। मंगलवार को आगरा में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना का कोई नया मरीज ठीक नहीं हुआ है।
कोरोना के सक्रिय केस हुए पांच
कोरोना के दो नए केस मिलने के बाद कोरोना के सक्रिय केस तीन से बढ़कर पांच हो गए हैं। हालांकि, कोरोना के पांच सक्रिस केस में से कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।