आगरालीक्स…महाकौशल ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत. आगरा कैंट स्टेशन पर उतारा. रेलवे अस्पताल से एसएन किया गया रेफर…
महाकौशल ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई. यात्री के साथ सफर कर रहे परिजन भी चिंतित हो उठे. इस पर उन्होंने इसकी सूचना रेवले और आरपीएफ को दी. सूचना मिलते ही रेवले के अधिकारियों और आरपीएफ आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गए और यहां उन्होंने बीमारी युवक को ट्रेन से उतारा. रेलवे चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

झांसी से हुआ था सवार
बताया जाता है कि यात्री अपने परिजनों के साथ झांसी रेलवे स्टेशन से महाकौशल एक्सप्रेस में सवावर हुआ था. बीच रास्ते में उसकी तबियत अचानक खराब हो गई. स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर परिजनों ने सूचना देने के बाद रेवले अधिकारियों व आरपीएफ के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर उतारा. यहां परिजनों ने युवक के स्वास्थ्य संबंधी कागज भी रेलवे चिकित्सकों को दिखाए, जिसके बाद रेलवे चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन भेज दिया.