आगरालीक्स…आगरा में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक पर फेल हो रहे लोग. आटोमेटेड ट्रैक पर रिवर्स ड्राइविंग पड़ रही भारी. 70 प्रतिशत लोग इसी में नाकामयाब
आगरा के रुनकता में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्टिंग ट्रैक बनाया गया है. इस ट्रैक पर पांच मई से स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट लिया जा रहा है, सीसीटीवी और कंप्यूटर की मदद से निगरानी की जा रही है. इसके चलते लोग टेस्ट में फेल हो रहे हैं। परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले 70 प्रतिशत लोग आटोमेटेड ट्रैक पर रिवर्स ड्राइविंग में फेल हो रहे हैं. वहीं 20 प्रतिशत लोग ट्रैक पर गाड़ी चलानेके नियम का पालन नहंी करने के चलते फेल हुए हैं. वह इस आकार में गाड़ी को पार्क नहंी कर पाने के चलते फेल हो रहे हैं. छह से 15 मई तक 1459 लाइसेंस बने हैं. इस लिहाज से टेस्टिंग ट्रैक में टेस्ट शुरू होने के बाद 11 दिन में 259 लोगों के ही स्थायी लाइसेंस बने हैं. आवेदन की संख्या घटकर 150 हो गई है और इसमें से भी 30 प्रतिशत आवेदक ही टेस्ट देने पहुंच रहे हैं. दो सप्ताह में 100 लोग टेस्ट में फेलजनसेवा केंद्र पर आनलाइन फीस जमा कराने के बाद आरटीओ में बायोमैट्रिक कराने के बाद आवेदक को केंद्र पर जाना होता है. दो सप्ताह में 100 लोग टेस्ट में फेल हो चुके हैं. हालांकि इससे कई गुना अधिक लोग पास भी हुए हैं. ट्रैक पर लगे सेंसर युक्त 60 कैमरे की गलती को तत्काल पकड़ लेते हैं.