आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रति व्यक्ति आय 45333 रुपये बढ़ी, यह अच्छे संकेत हैं, जानें आगरा में सालाना आय प्रति व्यक्ति कितनी है। वर्ष 2023- 24 की रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में अब प्रति व्यक्ति सालाना आय एक लाख से अधिक हो गई है। ( Agra News: Per person Income increases Rs 45333 in Agra)
अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा वर्ष 2023- 24 में सर्वे कराया गया। इससे पहले 2020- 21 में सर्वे हुआ था उस समय आगरा में प्रति व्यक्ति सालाना आय 82725 रुपये थी, यह अब 2023 23 में 45333 रुपये बढ़कर 128058 रुपये प्रति व्यक्ति सालाना आय तक पहुंच गई है। यह अच्छे संकेत हैं, आय बढ़ने से लोग जीवनशैली में सुधार के लिए खर्चा करते हैं और भविष्य के लिए निवेश करते हैं इससे अर्थव्यवस्था सुधरती है और आर्थिक रूप से किसी भी शहर की जीवनशैली में बदलाव दिखाई देता है। जबकि प्रदेश में प्रति व्यक्ति सालाना आय 93422 रुपये है।
जीडीपी में आगरा प्रदेश में तीसरे स्थान पर
वहीं, वर्ष 2023- 24 की रिपोर्ट के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में आगरा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इससे पहले चौथा स्थान था, आगरा का जिला सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्यों पर 77546.50 करोड़ रुपये है।