अलीगढ़लीक्स.. दुखद …डीपीएस से 94 प्रतिशत अंक से 10 वीं करने वाले छात्र दक्ष ने सुसाइड कर ली, 94 प्रतिशत कम मानते हुए लिखा लिखा सारी मम्मी पापा, आई हैव लेट यू डाउन। दक्ष की इच्छा के अनुसार कराया नेत्रदान।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलीगढ़ के निर्मल राठौर ग्रीनपार्क अपार्टमेंट निवासी अधिवक्ता अमित के बड़े बेटे दक्ष ने 10 वीं 94 प्रतिशत अंक से डीपीएस से पास की। जबकि छोटे बेटा लक्ष डीपीएस में 10 वीं का छात्र है। लक्ष स्कूल के समर कैंप में पुणे गया था, पिता अमित और मां दीपम मसूरी गए थे। मंगलवार को फ्लैट पर दक्ष अकेला था।
आनलाइन आर्डर देकर बर्गर मंगाया
दक्ष ने मंगलवार रात 10.30 बजे आनलाइन आर्डर देकर बर्गर मंगाया। इसके बाद मां दीपम से बात की, उन्होंने चाबी फ्लैट के बाहर रखकर सोने के लिए कह दिया, जिससे वे रात में जब लौटते तो फ्लैट खोल लेते।
रात 1.30 बजे पहुंचे, कमरे में शव लटका मिला
रात 1.30 बजे अमित और दीपम घर पहुंचे। फ्लैट के बाहर चाबी नहीं रखी थी। वे बगल के फ्लैट नंबर 603 से अपने फ्लैट में गए, फ्लैट में अंदर हॉल में दक्ष पंखे पर साड़ी से कसे फंदे पर लटका हुआ था, वे ट्रामा सेंटर लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सुसाइड नोट मिला, लैपटॉप चालू मिला
एएसपी व सीओ द्वितीय पुनीत द्विवेदी का मीडिया से कहना है कि छात्र ने सुसाइड नोट छोड़ा है, इइसमें मम्मी पाटा को सॉरी लिखा है। लैपटॉप भी चालू था, मोबाइल और लैपटॉप की भी जांच की जाएगी।
कराया गया नेत्रदान
दक्ष अपनी मां से नेत्रदान कराने के लिए कहता था, उसकी अंतिम इच्छा पूरी करते हुए परिजनों ने नेत्रदान कराया। इस घटना से सभी को झकझोर कर रख दिया है।