आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के ताजा आंकड़े जारी, जानें आज कितने कोरोना के नए केस मिले।
जिला प्रशासन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आगरा में सोमवार को कोरोना का एक ही नया केस मिला है, करीब दो महीने बाद कोरोना के नए केस से राहत मिली है। जबकि कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी में एक दिन में 800 से अधिक नए केस भी मिले थे।

एक मरीज ठीक और 13 एक्टिव केस
आगरा में 24 घंटे में 3507 सैंपल की जांच की गई, एक ही नया मरीज मिला है। वहीं, एक ही मरीज ठीक हुआ है। इससे कोरोना के एक्टिव केस 13 रह गए हैं, यह सबसे कम केस है। आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 4500 तक पहुंच गए थे। अब 13 एक्टिव केस हैं और कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में घर पर चल रहा है।