Agra News: Thrilling competitions took place in Karate, Wushu and
Agra News: Pink toilet on wheels bus service will start soon for women in Agra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं के लिए जल्द शुरू होगी पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा. कभी ये बस आगरा—मथुरा के लिए सवारियां लेकर जाती थीं, कबाड़ होने पर इनको बनाया पिंक टॉयलेट
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आगरा शहर में नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा उपलब्ध कराएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इस सेवा को जनता को समर्पित किया जाएगा। ऐसे स्थान जहॉ पर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां डिमांड पर इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा।
आगरा मथुरा ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के द्वारा कई साल पहले सीएनजी बसों का संचालन किया जाता था। वर्तमान में ये बसे कबाड़ हो चुकी है। इन बसों का पुनरुद्धार कर इनको पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इनमें से एक बस को प्रायेागिक तौर पर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि इन बसों कोे ऐतिहासिक इमरतों यथा ताजमहल, लाल किला, एत्माउद्दौला और सिकंदरा जैसे स्मारकों के आसपास उपलब्ध कराने के साथ ही ऐसे स्थानों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा जहां पर महिला शौचालयों की व्यवस्था नहीं है।
अगर प्रयोग सफल रहा तो महिलाओं के लिए इस सेवा को पूरे शहर में उपलब्ध कराया जाएगा। भविष्य में इन बसों के भीतर ही हेल्थ चेकअप की व्यवस्था करने पर भी विचार किया जा रहा है। बसों का संचालन विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और बैंकों के सीएसआर फंड के माध्यम से कराये जाने की येाजना है।
इस संबंध में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम पिंक आयलेट ऑन व्हील्स की सेवा महिलाओं को समर्पित करने जा रहा है। पुरानी और बेकार बसों को रीमाडल करके पिंक टायलेट ऑन व्हील बस सेवा शुरु की जा रही है।